Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

डीआईजी जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह ने आज कटनी में महत्वपूर्ण बैठक : डीआईजी अतुल सिंह ने कटनी में की समीक्षा बैठक, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पर दिए निर्देश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Apr 4, 2026

डीआईजी अतुल सिंह ने कटनी में की समीक्षा बैठक, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पर दिए निर्देश

कटनी, 4 अप्रैल 2026: डीआईजी जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह ने आज कटनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर विगत दो माह की कार्यवाही, उपलब्धियां एवं आगामी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक निधि विजयकुमार, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि विजयकुमार ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा विगत दो माह में कटनी जिले में की गई कार्यवाही, लंबित प्रकरण एवं प्रकरण सफलताओं पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। डीआईजी ने नए अभियान पर जारी किए निर्देश देते हुए केन्द्र सरकार द्वारा आगामी तीन वर्षों में देश को पूर्णतः मादक पदार्थों से मुक्त समाज के लिए चलाई जा रही कार्यवाही में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री अतुल सिंह ने अपने दीर्घ अनुभवों से इस लक्ष्य को चरणबद्ध तरीके से हासिल करने के उपाय सुझाए। उन्होंने ड्रग एडिक्शन चेन को तोड़ने, पुनर्वास एवं जनजागरण से जनता की भागीदारी पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।

पुराने प्रकरणों की समीक्षा:
कटनी जिले के ऐसे पुराने प्रकरण जो धारा 173(8) दा.फौ. के तहत लंबित हैं, साथ ही जिनमें मजिस्ट्रेट अनुमतियां शेष हैं, उनकी समीक्षा की गई। शीघ्र निस्तारण करने के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ऑपरेशन मुस्कान सहयोग:
श्री अतुल सिंह ने पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 01/04/2026 से शुरू किए गए ऑपरेशन मुस्कान में सहयोग पर बल देते हुए उन परिवारों की मुस्कान लौटाने का आह्वान किया, जिनमें अवयस्क किशोर/किशोरियां हैं। उनके घर वापस पहुंचाने हेतु ठोस कार्यवाही करने को कहा। डीआईजी ने विगत दो माह में देश के सुदूर स्थित शहरों से नाबालिग बालक/बालिकाओं को बरामद करने की कार्यवाही पर संतोष जाहिर किया तथा इसे और प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।

Tags :

katnipolice

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन