Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : 40 वर्षों से बसे 250 परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग को लेकर पार्षद मनोज गहरेवाल ने की कलेक्टर से मुलाक़ात

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Feb 3, 2026

कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, शासन स्तर पर बात करने का दिया आश्वासन

बसना | नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 01 शासकीय घास मद की भूमि को आबादी मद में परिवर्तित कर वर्षों से बसे परिवारों को आबादी पट्टा दिलाने की मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।

वार्ड पार्षद मनोज कुमार गहेरवाल के नेतृत्व में उठाई गई इस जनहित की मांग पर कलेक्टर महासमुंद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

ज्ञात हो कि उक्त भूमि पर लगभग 40 वर्षों से 250 से अधिक परिवार मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। क्षेत्र पूर्णतः आबादी क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है, जहां सड़क, बिजली, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं नगर पंचायत बसना द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा नियमित कर वसूली भी की जा रही है।

पार्षद मनोज गहेरवाल ने बताया कि यह क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल है और अधिकांश निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं।

भूमि आबादी मद में परिवर्तित नहीं होने के कारण पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY 2.0) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत बसना की परिषद द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही विधिवत प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

कलेक्टर द्वारा पार्षद मनोज गहरेवाल को दिए गए सकारात्मक आश्वासन से वार्डवासियों में आशा की किरण जगी है कि शीघ्र ही शासन स्तर से निर्णय लेकर पात्र परिवारों को आबादी पट्टा प्रदान किए जाने से गरीब वंचित परिवारों का “आवास” का सपना साकार हो पाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन