महासमुंद : बसना में जश्न: रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Mon, Aug 17, 2026
बसना। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताते हुए भव्य रूप से जश्न मनाया।
शहीद वीर नारायण सिंह चौक, बसना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा चौक “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रूपकुमारी चौधरी को मिल रहा यह स्नेह और सम्मान हम सभी के लिए भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ खुशी मनाई, उसके लिए हम सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगी।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अग्रवाल, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री माधव साव, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री कश्यप, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु जायसवाल, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा, महिला मोर्चा बसना अध्यक्ष दीपा साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, राजेंद्र पटेल, प्रहलाद साहू, नरेंद्र साहू, तेजेंद्र पटेल, निमित साहू, बसना मीडिया प्रभारी सुखदेव वैष्णव, अजय बारीक, अमृत चौधरी, भोला साव, कामेश बंजारा, फूलचंद पटेल, विक्की छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश भोई, प्रदीप राजन, दीपक शर्मा, मुजम्मिल कादरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन