Thu, 19 Nov 2026 | 05:41:37 PM
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस् सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल) : जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका सप्ताह।

admin

5 years ago 11 views
साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल) :  जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका सप्ताह।

मेष-
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में शीघ्रता नुकसानदायक साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में सेहत और संबंधों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा करने पर उपेक्षा की स्थिति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते समय अपने शुभचिंतकों एवं विशेषज्ञ की राय लेना ना भूलें। विदेश से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को अपेक्षित लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

खान-पान संबंधी चीजों का ख्याल रखें।

शुभ अंक-1
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-केसरिया
सफलता का सूत्र-'विवेक का इस्तेमाल करें।'
उपाय-गुड़ एवं लाल कपड़ा दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृष
वृष राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से लाभ के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। सत्ता पक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। युवाओं का समय मौज मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।

शुभ अंक-4
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-बसंती
सफलता का सूत्र-'लोगों के बहकावे में न आवें। '
उपाय-गरीब लोगों को भोजन कराएं। अपने इष्टदेव की उपासना करें।

मिथुन
यदि आप अपने जीवन में एक नई दिशा की तलाश में जुटे थे अथवा आपको एक अदद नौकरी की तलाश थी तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कोई न कोई सुखद समाचार की प्राप्ति अवश्य होगी। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। ऐसे में पूरे मनोयोग और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करें। निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। हालांकि एक बात का ध्यान रहे के आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी और नया पद प्राप्त हो सकता है। विदेश से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

शुभ अंक-8
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-'अवसर का लाभ उठाएं।'
उपाय-बुजुर्ग स्त्रियों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। शक्ति की साधना करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह आधी छोड़ सारी को धावे, आधी मिले न सारी पावे की कहावत को याद रखना होगा। इस सप्ताह आपका मन किसी एक कार्य को करने पर नहीं टिकेगा। जिससे आपके द्वारा किए प्रयासों में सफलता के बहुत कम योग बनेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। घरेलू समस्याओं को सुलझाते समय वाद-विवाद की जगह संवाद से काम लें और स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल न करें। कठिन समय में जीवनसाथी और लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। मन को एकाग्र रखने के लिए ध्यान एवं योग का सहारा लें।

शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-बादमी
सफलता का सूत्र-'ईश्वर पर पूरा विश्वास रखें।'
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान और भगवान शिव की उपासना करें।

सिंह
करिअर अथवा कारोबार को लेकर जिस चीज का इंतजार आपको लंबे समय से बना हुआ था, वह इस सप्ताह के अंत तक खत्म हो जायेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। यदि आप किसी बड़ी योजना पर कार्य कर रहे थे तो किसी महिला मित्र की मदद अत्यंत लाभदायक साबित होगी। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आप सफलता के जोश में पास के फायदे में, दूर का नुकसान न कर बैठें। किसी भी स्थिति में आवेश या अभिमान में आने से बचें, अन्यथा पास आई हुई सफलता और प्रियजन आपसे दूर जा सकते हैं। अस्वस्थ लोगों की सेहत में खासा सुधार देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में बेवजह के तर्क-वितर्क से बचें। सप्ताह के अंत तक धर्म स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं।

शुभ अंक- 5
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-'आत्मविश्वास बनाए रखें।'
उपाय-भगवान सूर्यदेव को जल में रोली मिलाकर अघ्र्य दें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता है। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि कोई तीसरी निगाह है, जो आप पर नजर बनाए हुए है। कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें और जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निर्वहन करें। कागज संबंधी कोई भी कार्य बड़ी सावधानी के साथ करें, अन्यथा एक छोटी सी गलती आपको काफी भारी पड़ सकती है। छोटे कारोबारियों के मुकाबले बड़े कारोबारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सता सकती है। सांस और पेट संबंधी समस्याओं को बिल्कुल भी इग्नोर न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

शुभ अंक-3
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र-'बुद्धि एवं विवेक का इस्तेमाल करें।'
उपाय-गायों को हरा चारा खिलाएं। भगवान गणपति की उपासना करें। किसी बड़े कार्य की सफलता के लिए किसी बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल)
साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अप्रैल)

तुला
तुला राशि के जातक यदि किसी खास डील के होने के इंतजार में थे तो वह इस सप्ताह के भीतर फाइनल हो जायेगी। व्यापार में विस्तार हेतु की गई यात्रा सफल होगी। किसी मांगलिक अवसर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी उपलब्धि से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी देव या तीर्थ स्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मानसिक पलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र-'अधीरता से बचें। '
उपाय- पक्षियों को दाना डालें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति वस्त्र अथवा भोजन सामग्री दान करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह सौभाग्य से भरपूर होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स ओर जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। सत्ता पक्ष से सम्मान और लाभ दोनों की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा भी संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। इस दौरान परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन अपने व्यस्ततम समय में से पार्टनर के लिए समय अवश्य निकालें। कोरोना काल में अपनी इम्युनिटी पर पूरा ध्यान दें और नशे आदि की लत से दूर रहें।

शुभ अंक-6
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-गुलाबी
सफलता का सूत्र-'अधीरता से बचें। '
उपाय-लाल रुमाल हमेशा अपने पास रखें। 'ॐ हं हनुमते नम:'का जाप करें।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भाग दौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का अधिक बोझ रहेगा। थोक व्यवसायियों को कुछेक चुनौती का सामना करना पड़ेगा। बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। आय के मुकाबले इस सप्ताह खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण पाना होगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर खूब सोच विचार कर धन खर्च करें अन्यथा आपको बाद में उधार मांगने की भी नौबत आ सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।

शुभ अंक- 9
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- पीला
सफलता का सूत्र- 'सकारात्मक रुख रखें।'
उपाय - चने की दाल गाय को खिलाएं। 'ॐ नमो नारायणाय नमः' मंत्र का जप करें।

मकर-
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य और विवेक का साथ नहीं छोड़ना है। सप्ताह के प्रारंभ में जेब से ज्यादा धन खर्च होने के कारण मन खिन्न रहेगा। किसी कार्य अथवा प्रोजेक्ट को लेकर आपका इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। छोटी मोटी नोक झोंक की अनदेखी करें तो दांपत्य एवं प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बीमार चल रहे थे उनकी सेहत पर सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

शुभ अंक-9
शुभ दिन-शनिवार
शुभ रंग-ग्रे
सफलता का सूत्र-'हड़बड़ी से बचें।'
उपाय-सतनजा दान करें। पीपल को जल दें।

कुंभ-
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य छोड़कर हाथ आये अवसर का लाभ उठाना चाहिए। सप्ताह के अंत तक आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है। करियर और व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। आप चाहें तो कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए आप आप अपने कार्य को सिद्ध कर सकते हैं। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर के मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी मोटी बात को तूल न दें।

शुभ अंक-7
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-सिल्वर
सफलता का सूत्र-'नकारात्मक विचार से बचें।'
उपाय-नहाने से पहले शरीर में तेल लगाएं। 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:' मंत्र का यथासंभव जाप करें।

मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करिअर अथवा कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। तमाम चुनौतियों के बावजूद आप इस सप्ताह अपने विवेक एवं बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में कामयाब हो सकते हैं, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। पूरे मनोयोग से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश से जुड़े कारोबारियों को अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा वर्षों से बने बनाये संबंध टूट सकते हैं। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोरोना काल में अपनी सेहत को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें। संक्रमण वाली जगह पर जाने से बचें।

शुभ अंक- 2
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ रंग- जोगिया
सफलता का सूत्र-' क्षमता से अधिक जोखम न उठाएं।'
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और नित्य 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement